ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 11 युवक का जबरन अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये मांगे, 2 युवतियों समेत 5 के खिलाफ मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में एक युवक का जबरन अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दो युवतियों सहित पांच जनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का है। पुलिस पूरे गिरोह की पड़ताल कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 केवाईडी निवासी पीड़ित युवक ने खाजूवाला पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया है कि खाजूवाला में शनि मंदिर के पास रहने वाली सुनीता उसकी परिचित हैं। 22 अप्रैल को वह सुनीता के घर गया, तो वहां एक अन्य लड़की पहले से मौजूद थी। सुनीता ने धक्का देकर उसे लड़की के साथ कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान वहां सोहल खान आया लड़की के साथ जबरन फोटो खींची और वीडियो बना लिया। मना किया तो तीनों ने मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए मांगे।

रावला निवासी डोगरराम बावरी और घड़साना निवासी संपूर्णसिंह भी वहां आ गए और डराया धमकाया। पीड़ित का आरोप है की स्टांप पेपर पर जबरन 3.50 लाख रुपए का कर्ज बताकर उसका ट्रैक्टर गिरवी रख लिया और डरा धमकाकर 60 हज़ार रुपए ले लिए। बाद आरोपियों ने बार फोन किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 4 लाख़ नगदी देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Share This News