ताजा खबरे
IMG 20230527 154542 10 बीकानेर में आग लगने से 30 बकरियां मरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट ,न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा की एक ढाणी में अचानक लगी आग में 30 बकरियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बासी उदावतान निवासी हीराराम नायक की ढाणी में अचानक भीषण आग लग गई। ढाणी के नजदीक ही पशुओं का बाड़ा था। आग इतनी भीषण थी कि ढाणी समेत पशु बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। बाड़े में उस वक्त 30 बकरियां व मेमने थे। जिनकी मौत हो गई। ढाणी में झोपड़ा व छान के नजदीक रखा 10 क्विंटल गेंहू, 5 क्विंटल ग्वार, 7 क्विंटल बाजरी, 3 क्विंटल मोठ, पहनने के कपड़े, बर्तन, पांच चारपाई, बिस्तर, सोने व चांदी के आभूष एवं एक लाख रुपए की नगदी सबकुछ जलकर राख हो गया। फिलहाल आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


Share This News