Thar पोस्ट, न्यूज़। देश के पिछड़े राज्य बिहार के हाजीपुर में सरकारी स्कूल के शिक्षक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। यह टीचर क्लासरूम को बंद कर छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता है। जब छात्राएं इसका विरोध करती थी तो वह स्कूल से नाम काटने की धमकी देता था। इससे परेशान लड़कियों ने टीचर की हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया तो लोग गुस्से में आ गए। ग्रामीण भारी संख्या में स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई की और स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया है। कई घंटे तक आरोपी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। ग्रामीण के बीच हुए नोंकझोक में एक पुलिस अधिकारी की मैगजीन लेकर भाग गए। इसके बाद बड़ी संख्या में स्पेशल फोर्स को बुलाया गया और हंगामा कर रहे ग्रामीण को मौके से भगाया गया।