ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240401 104009 800 दवाएं आज से महंगी, पैरासिटामोल समेत ये दवाएं Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। रोगियों व परिजनों की जेब पर अतिरिक्त भार आज 1 अप्रैल से पड़ेगा। आज से भारत में 800 से ज्यादा दवाएं महंगी होने जा रही हैं। सरकार ने होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में कई बदलाव किए हैं जिसके तहत कई दवाओं की कीमतें अब बढ़ जाएंगी। इन दवाओं की कीमतों में करीब 12% की बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके तहक राष्ट्रीय आवश्यक दवा सूची (NLEM) में 0.0055 प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी में रहे कि इस लिस्ट में कुछ ऐसी दवाएं भी शामिल हैं जो कि रोजमर्रा की आम समस्याओं में काम आती हैं। ये है दवाएं

पेरासिटामोल में 130% इजाफा

पेरासिटामोल की कीमतों 130% तक बढ़ोतरी हुई है। ये एक ऐसी दवा है जो कि बुखार समेत कई बीमारियों में होने वाले इस लक्षण को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होती है। इसकी कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी के लिए थोड़ी ज्यादा हो सकती है। पेनकिलर, एंटीबायोटिक और एंटी-इंफेक्शन की दवाएं भी महंगी हो गई हैं। पेनिसिलिन जी 175% महंगा हो गया है तो,  एज़िथ्रोमाइसिन और कुछ अन्य दवाएं भी महंगी हो गई हैं। इसके अलावा भी इस लिस्ट में कई स्टेरॉयड भी शामिल हैं। इसके अलावा

एक्सीसिएंट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ये 18-262% बढ़ी है और इनमें शामिल है ग्लिसरीन और प्रोपलीन ग्लाइकोल, सिरप, सहित सॉल्वैंट्स। ये 263% से 83% महंगे हुए हैं। इसके अलावा कुछ इंटरमीडिएट्स दवाओं की कीमतें भी 11% से 175% के बीच बढ़ी हैं। 


Share This News