Thar पोस्ट, न्यूज। कई बार आपके वाहन के पीछे कुत्ते दौड़ते है। कुत्तों को काफी वफादार और इंसानों का फ्रेंडली जानवर माना जाता है. फिर वही कुत्ते अचानक आपकी स्कूटी, बाइक या कार के पीछे ऐसे क्यों पड़ जाते हैं, जैसे वे आपके कट्टर दुश्मन हों। इस दौरान कुत्ते पूरी रफ्तार के साथ वाहन के पीछे भागते हैं. उस दौरान अगर आप गिर जाएं या आपके कपड़े उनके मुंह में आ जाएं तो निश्चित तौर पर वे आप पर हमला कर देंगे। विज्ञान कहता है कि कुत्तों के इस व्यवहार के लिए आप जिम्मेदार नहीं होते हैं, बल्कि आपके वाहन के टायर उनका निशाना होते हैं. असल में वे आपके वाहन के टायर से आने वाली दूसरे कुत्तों की गंध से आक्रामक हो जाते हैं. दरअसल, कुत्तों की सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है. कुत्ते दूसरे कुत्ते की गंध बहुत जल्द पकड़ लेते हैं। कुत्ते अपनी गंध दूसरे कुत्ते तक पहुंचाने के लिए वाहनों के टायर्स या खंभों पर पेशाब करते हैं. जब आपकी गाड़ी किसी कॉलोनी या सड़क से गुजरती है, तो उस जगह के कुत्तों को आपके टायर पर दूसरे कुत्ते की गंध आ जाती है. इसी गंध के कारण कुत्ते आपकी गाड़ी के पीछे भागने लगते हैं कुत्ते अपने इलाके में दूसरे क्षेत्र के कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करते हैं।