ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 3 ऑनलाइन मंगवाया था सामान, ओटीपी बताई तो खाते से उड़ गए 15 लाख Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बदमाशों ने नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए है। श्रीगंगानगर में शहर की पुरानी आबादी के एक युवक से ओटीपी पूछकर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना करीब 10 दिन पहले हुई। अब पीड़ित ने पुरानी आबादी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

इस बारे में युवक ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन शॉपिंग नेटवर्क से खरीदारी की थी। सामान नहीं पहुंचने पर कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर बात की तो उसे ओटीपी भेजकर उसके साथ ठगी कर ली गई। पुरानी आबादी के देवेंद्र कुमार पुत्र वेदप्रकाश ने बताया कि उसने पांच मार्च को एक ऑनलाइन शॉपिंग नेटवर्क के जरिए कुछ खरीदारी की थी। उसे उसका मंगवाया सामान नहीं मिला तो उसने कंपनी कस्टमर केयर नंबर का पता लगाया। कस्टमर केयर नंबर पर उसे कुछ रुपये कंपनी के खाते में भिजवाने के लिए कहा गया। उसने बताए नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। कंपनी के कथित कस्टमर केयर कर्मचारी ने उससे यह ओटीपी पूछा। जब उसने यह ओटीपी बता दिया तो उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 15 लाख रुपये पर निकल गए। जांच एएसआई छिंद्रपाल को दी गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित से पूछताछ कर जल्द आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।


Share This News