ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240317 104318 विज्ञान : आखिर कुत्ते वाहनों के पीछे क्यों दौड़ते है? एक वैज्ञानिक सच्चाई Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कई बार आपके वाहन के पीछे कुत्ते दौड़ते है। कुत्‍तों को काफी वफादार और इंसानों का फ्रेंडली जानवर माना जाता है. फिर वही कुत्‍ते अचानक आपकी स्‍कूटी, बाइक या कार के पीछे ऐसे क्‍यों पड़ जाते हैं, जैसे वे आपके कट्टर दुश्‍मन हों। इस दौरान कुत्‍ते पूरी रफ्तार के साथ वाहन के पीछे भागते हैं. उस दौरान अगर आप गिर जाएं या आपके कपड़े उनके मुंह में आ जाएं तो निश्चित तौर पर वे आप पर हमला कर देंगे। विज्ञान कहता है कि कुत्‍तों के इस व्‍यवहार के लिए आप जिम्‍मेदार नहीं होते हैं, बल्कि आपके वाहन के टायर उनका निशाना होते हैं. असल में वे आपके वाहन के टायर से आने वाली दूसरे कुत्‍तों की गंध से आक्रामक हो जाते हैं. दरअसल, कुत्तों की सूंघने की क्षमता बहुत ज्‍यादा होती है. कुत्ते दूसरे कुत्ते की गंध बहुत जल्‍द पकड़ लेते हैं। कुत्ते अपनी गंध दूसरे कुत्ते तक पहुंचाने के लिए वाहनों के टायर्स या खंभों पर पेशाब करते हैं. जब आपकी गाड़ी किसी कॉलोनी या सड़क से गुजरती है, तो उस जगह के कुत्तों को आपके टायर पर दूसरे कुत्ते की गंध आ जाती है. इसी गंध के कारण कुत्ते आपकी गाड़ी के पीछे भागने लगते हैं कुत्ते अपने इलाके में दूसरे क्षेत्र के कुत्ते को बर्दाश्‍त नहीं करते हैं।


Share This News