ताजा खबरे
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्याकल होगा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटनकेसरिया हनुमान मंदिर के 82वें स्थापना दिवस पर श्री रामकथा महोत्सवनिःशुल्क नशा मुक्ति शिविर : वरदान हॉस्पिटल में कलउद्योगपति डागा को पत्नी शोकजिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेजबीकानेर संभाग: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई-अलर्ट, इतने किमी तक लॉक डाउन जैसी स्थितिजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंपपुलिस ने जारी की चेतावनी: आरटीओ व ई-चालान के नाम पर भी हो रही ठगीराजस्थान में इस दिन से हीट वेव की चेतावनी
IMG 20240311 WA0229 देर रात पीबीएम अस्पताल पहुंचे विधायक, लिया व्यवस्था संबंधी फीडबैक** 2 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास रविवार देर रात दो बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों को पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री व्यास एक कार्यकर्ता के बुलावे पर देर रात अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती अन्य मरीजों से भी बातचीत की और इलाज के बारे में पूछा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर वे शहरवासियों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने रात के समय तैनात चिकित्सकों से मरीजों के बारे में जानकारी ली और कहा कि रात के समय अधिक संवेदनशीलता रखें।

अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि खारबारा स्थित श्री कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं थावरिया स्थित श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 25 मार्च (10 दिन) दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।


Share This News