ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240311 WA0229 देर रात पीबीएम अस्पताल पहुंचे विधायक, लिया व्यवस्था संबंधी फीडबैक** 2 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास रविवार देर रात दो बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों को पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री व्यास एक कार्यकर्ता के बुलावे पर देर रात अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती अन्य मरीजों से भी बातचीत की और इलाज के बारे में पूछा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर वे शहरवासियों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने रात के समय तैनात चिकित्सकों से मरीजों के बारे में जानकारी ली और कहा कि रात के समय अधिक संवेदनशीलता रखें।

अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि खारबारा स्थित श्री कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं थावरिया स्थित श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 25 मार्च (10 दिन) दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।


Share This News