ताजा खबरे
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्याकल होगा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटनकेसरिया हनुमान मंदिर के 82वें स्थापना दिवस पर श्री रामकथा महोत्सवनिःशुल्क नशा मुक्ति शिविर : वरदान हॉस्पिटल में कलउद्योगपति डागा को पत्नी शोकजिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेजबीकानेर संभाग: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई-अलर्ट, इतने किमी तक लॉक डाउन जैसी स्थितिजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंपपुलिस ने जारी की चेतावनी: आरटीओ व ई-चालान के नाम पर भी हो रही ठगीराजस्थान में इस दिन से हीट वेव की चेतावनी
IMG 20231123 090506 45 पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि पर 1500 चश्मे वितरित व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को वीर सावरकर संस्था की ओर से पीबीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में 1500 चश्मे वितरित किए। कार्यक्रम में बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी बतौर अतिथि मौजूद रहीं।

IMG 20240311 WA0224 पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि पर 1500 चश्मे वितरित व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
MLA siddhi kumari

इस दौरान सभी ने पूर्व राजमाता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व राजमाता गरीब, वंचित और पीड़ितों की मददगार थी। उन्होंने जीवनपर्यंत सक्रिय रहकर मानवता की सेवा की। उन्होंने कहा कि नेत्र शरीर का नाजुक और अहम अंग है। यह इंसान को दुनिया खूबसूरती से अवगत करवाता है। नेत्र रोगों के इलाज के संबंध में अस्पताल की व्यवस्थाओं की का फीडबैक लेते हुए विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि आमजन को राहत देने में यह अस्पताल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

इस अवसर पर पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी ने अस्पताल में उपलब्ध, नेत्र जांच, सर्जरी दवाइयों आदि के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने कान, नेत्र अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंखों की सर्जरी के लिए बने आपरेशन थियेटर, ओपीडी आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। विधायक सिद्धि कुमारी ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया ।‌ उन्होंने कहा कि यहां वाले मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली।‌ 

इस अवसर पर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में सुविधाओं की वृद्धि के लिए उनके द्वारा पूर्व में सहयोग दिया गया है। भविष्य में भी इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों को पूर्ण गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान पूर्व सांसद श्री सी आर चौधरी, ईएनटी प्रभारी डॉ. मुरली मनोहर, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, अजय खत्री, मोहनसिंह राठौड़, रामकुमार व्यास सहित अस्पताल स्टाफ सदस्य व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देर रात दो बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचे विधायक, लिया व्यवस्था संबंधी फीडबैक

बीकानेर, 11 मार्च। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास रविवार देर रात दो बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।  उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों को पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए।

श्री व्यास एक कार्यकर्ता के बुलावे पर देर रात अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती अन्य मरीजों से भी बातचीत की और इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर वे शहरवासियों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने रात के समय तैनात चिकित्सकों से मरीजों के बारे में जानकारी ली और कहा कि रात के समय अधिक संवेदनशीलता रखें।

राष्ट्रीय निगमों द्वारा मेगा ऋण मेला बुधवार को

बीकानेर,11 मार्च। राष्ट्रीय निगमों द्वारा मेगा ऋण मेला बुधवार 13 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्कल के पास स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम लाभार्थियों से संवाद का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर, 11 मार्च। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि खारबारा स्थित श्री कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं थावरिया स्थित श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 25 मार्च (10 दिन) दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक मंगलवार को
बीकानेर, 11 मार्च। डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति श्री के.के गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन से जुड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि बैठक में डूंगरपुर स्वच्छता मॉडल के टिप्स, स्वच्छता संबंधित जागरूकता कार्यक्रम व प्रभावी क्रियान्वयन तथा मॉडल ग्राम पंचायतों की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में जिले के समस्त विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, चिन्हित ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक सहित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहेंगे।


Share This News