






Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ धनंजय वाई चंद्रचूड़ 9 मार्च ,शनिवार को बीकानेर आएंगे। मुख्य न्यायाधीश दिल्ली से रवाना होकर 9:45 बजे बीकानेर पहुंचेंगे । मुख्य न्यायाधीश महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में प्रातः 10 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य न्यायाधीश 11:45 बजे बीकानेर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


जिला अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना के निर्देशों की पालना मे एसडीएम जिला अस्पताल मे एक सप्ताह से सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि संभागीय आयुक्त ने औचक निरीक्षण एवं विभिन्न बैठकों मे जिला अस्पताल में सघन सफाई अभियान चलाकर अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए थे। जिसकी अनुपालना में एक मार्च से जिला अस्पताल में सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को अस्पताल के बाहरी परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अस्पताल परिसर के सभी वार्डों और विभिन्न विभागों में सघन सफाई अभियान चलाते हुए लंबे समय से खराब और पुराने सामान के निस्तारण की कार्यवाही प्रारंभ की गई। उन्होंने बताया कि पूरे अस्पताल परिसर में रिपेयरिंग और रंगरोगन का कार्य करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अस्पताल के पुराने रिकॉर्ड रुम की भी सफाई करवाते हुए पुराने रिकॉर्ड को व्यवस्थित और सुरक्षित रखवाया गया। इस दौरान पूर्व अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, आरएमआरएस सदस्य सरजू नारायण पुरोहित, नर्सिंग अधीक्षक नरेंद्र यादव, नर्सिंग उप अधीक्षक रेंवतराम एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
