ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 23 सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शनिवार को आएंगे बीकानेर, जिला अस्पताल में चला विशेष अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ धनंजय वाई चंद्रचूड़ 9 मार्च ,शनिवार को बीकानेर आएंगे। मुख्य न्यायाधीश दिल्ली से रवाना होकर 9:45 बजे बीकानेर पहुंचेंगे ।‌ मुख्य न्यायाधीश महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में प्रातः 10 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य न्यायाधीश 11:45 बजे बीकानेर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना के निर्देशों की पालना मे एसडीएम जिला अस्पताल मे एक सप्ताह से सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि संभागीय आयुक्त ने औचक निरीक्षण एवं विभिन्न बैठकों मे जिला अस्पताल में सघन सफाई अभियान चलाकर अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए थे। जिसकी अनुपालना में एक मार्च से जिला अस्पताल में सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को अस्पताल के बाहरी परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अस्पताल परिसर के सभी वार्डों और विभिन्न विभागों में सघन सफाई अभियान चलाते हुए लंबे समय से खराब और पुराने सामान के निस्तारण की कार्यवाही प्रारंभ की गई। उन्होंने बताया कि पूरे अस्पताल परिसर में रिपेयरिंग और रंगरोगन का कार्य करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अस्पताल के पुराने रिकॉर्ड रुम की भी सफाई करवाते हुए पुराने रिकॉर्ड को व्यवस्थित और सुरक्षित रखवाया गया। इस दौरान पूर्व अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, आरएमआरएस सदस्य सरजू नारायण पुरोहित, नर्सिंग अधीक्षक नरेंद्र यादव, नर्सिंग उप अधीक्षक रेंवतराम एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

IMG 20240308 WA0332 सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शनिवार को आएंगे बीकानेर, जिला अस्पताल में चला विशेष अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
District hospital bikaner

Share This News