ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240224 WA0183 विधायक व्यास ने एसएसबी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने समूचे एसएसबी परिसर का जायजा लिया और यहां भर्ती मरीजों पर से व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को बेवजह परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने कहा कि चिकित्सक भी समय-समय पर वार्डों का निरीक्षण करें, जिससे आवश्यकता अनुसार व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। उन्होंने चिकित्सकों की ड्यूटी, दवाइयों की उपलब्धता, जांच मशीनों की स्थिति के बारे में जाना।
कार्यकर्ता के फोन पर अस्पताल पहुंचे थे विधायक
श्रीमती सुनीता पारीक के पति की तबीयत अचानक खराब होने के कारण श्रीमती पारीक के फोन पर विधायक व्यास अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मरीज को बैड तक पहुंचाने में मदद की और चिकित्सकों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जाना। इस दौरान डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. सुशील फलौदिया, डॉ. अभिषेक कोचर, डॉ. गिरीश प्रभाकर, डॉ. जगदीश कूकणा, नर्सिंग के सुरेश आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य, अनिल आचार्य और मुरली व्यास मौजूद रहे।


Share This News