ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 28 बीकानेर में परीक्षा देते युवती की तबीयत बिगड़ी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के दौरान एक युवती की परीक्षा के दौरान तबीयत बिगड़ गई। वहां तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इस युवती को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। बेसिक पीजी कॉलेज नयाशहर के केन्द्र में परीक्षा दे रही नोहर के थालड़का गांव निवासी जोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई और बेहोशी की हालत में इस युवती को अस्पताल ले जाया गया। संकरी गलियों में परीक्षा केन्द्र पर अचानक परीक्षार्थी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। तुरंत उपचार मिल सके इसके लिए 108 एम्बुलेंस को मौके पर भेजा और ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पीबीएम पहुंचाया।


Share This News