ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20240204 WA0244 500 बीघा क्षेत्र में गंदे पानी से उगाई गई सब्जियों की गई नष्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर के निर्देशन में हुई कार्रवाई। शिवबाड़ी क्षेत्र में करीब 500 बीघा से क्षेत्र में गंदे पानी का प्रयोग कर उगाई गई सब्जियां नष्ट करवाई गई है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में निगम और राजस्व तहसीलदार के दल द्वारा यह कार्रवाई की गई।
राजस्व तहसीलदार रवि शंकर ने बताया कि यहां डंपिंग किये जा रहे गंदे पानी की पाल को बांधने का कार्य निगम द्वारा किया गया । जिला कलेक्टर ने इस क्षेत्र का निरीक्षण कर यहां अवैध काश्त होना पाया साथ ही इस नाले के आसपास के क्षेत्र में गंदे पानी का उपयोग कर सब्जियां उगाई पाई गई। इस पर दिए गए निर्देशों की पालना में 500 बीघा से अधिक क्षेत्र में गंदे पानी का उपयोग कर उगाई गई सब्जियों को नष्ट करवाया गया और संबंधित को भविष्य में ऐसा न करने के लिए सख्ती से पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यहां नियमित निगरानी की जाएगी।


Share This News