ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220712 222522 3 महिलाओं ने पुलिस के सामने किया आत्मदाह का प्रयास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पुलिस थाना पांचू में एसीजेएम कोर्ट नोखा के सैल अमीन पवन कुमार यादव ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि न्यायालय अपर जिला एवं सेंशन न्यायाधीश नोखा के आदेशानुसार प्रकरण इजरायदीवानी (02/2012) 76/2022 में दखल वारंट की पालना में मय पुलिस जाब्ता सीओ संजय बोथरा व पांचू एसएचओ सुभाष चंद्रके साथ डिग्रीधारी हरचंद की निशानदेही पर गांव जयसिंहदेसर मगरा पहुंचे। मौके पर मैन गेट के ताला लगा हुआ था। परिवादी हरचंद को ताले तोडने के लिए निर्देए दिए। जब घर के दरवाजा का ताला तोडने की कार्रवाई की जा रही थी, उसी समय मकान की छत पर कुछ महिलाओं और लड़कियों ने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिडक़ लिया। छत पर ही रखे कुछ कपड़ों में आग लगादी। महिलाओं व लड़कियों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया और धमकी दी कि अगर घर के पास कोई भी आया तो वो अपनी जान दे देंगी। परिवादी हरचंद को भी भला-बुरा कहने लगे। शांति पत्नी लेखराम, पार्वती पत्नी रामचंद्र, रामेश्वरी पत्नी भंवरलाल, प्रियंका पुत्री रामचंद्र, पूजापुत्री रामचंद्र, रामस्नेही पुत्री भंवरलाल निवासी जयसिंहदेसर मगरा द्वारा आत्महत्या का प्रयास करते हुए राजकार्य में बाधा डाली। इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया गया।


Share This News