ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220712 222522 2 बैंक के पूर्व मैनेजर ने किया लाखों रुपये का गबन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बैंक ऑफ बड़ौदा की बीकानेर में स्‍टेशन रोड स्थित ब्रांच में 25 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। बैंक के मौजूदा ब्रांच मैनेजर ने पूर्व ब्रांच मैनेजर के खिलाफ रुपयों के गबन के आरोप में कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा की स्‍टेशन रोड शाखा के मैनेजर गोपाल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीकानेर में पुरानी गिन्‍नाणी निवासी युवराज सिंह बीका पुत्र गोवर्धन सिंह हमारी शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत था। अपने कार्यकाल के दौरान युवराज ने बैंक के आंतरिक खातों से अनुचित तरीके से छल करके फर्जी दस्‍तावेज तैयार कर अपने व अपने रिश्‍तेदारों के खातों में रुपए हस्‍तांतरित कर दिए। इस तरह से मैनेजर ने करीब 25 लाख रुपए का गबन किया है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News