Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दो दिन में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। इस बारे में विभाग ने रविवार के लिए अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली और सीकर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं भीलवाड़ा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, पाली और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो दो से तीन दिन तक मौसम भीगा-भीगा व हवा भी ज्यादा-ज्यादा वाला रहेगा।