ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240203 WA0277 मुरलीधर व्यास नगर में न्यास ने अपने 12 भूखंडों से अवैध कब्जे हटवाए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाए गए जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई के तहत मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र से न्यास के 12 भूखंडों से अवैध कब्जा हटाकर जमीन मुक्त करवाई गई। नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ ने बताया कि मुरलीधर व्यास नगर क्षेत्र में अवैध कब्जे व अन्य अतिक्रमण हटाए गए । इस दौरान भूखंड संख्या ए -134 से ए -145 तक के प्लॉट्स से अवैध कब्जे हटा कर न्यास स्वामित्व के बोर्ड लगाए गए। बारहठ ने बताया कि तहसीलदार सनी भांभू के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा न्यास इंजिनियर्स,पुलिस और होमगार्ड जाब्ते के सहयोग से कब्जा हटाने के कार्रवाई की गई। शहर में आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी जाएगी। अतिक्रमण को संबंधित व्यक्ति स्वयं हटा लें अन्यथा न्यास द्वारा सख्त कार्रवाई होगी।


Share This News