ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240130 223227 विधायक व्यास के आरोपों के बाद डॉ कल्ला ने कही यह बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के लगाए गए आरोपों के बाद आज पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने सभी आरोपों को आधारहीन बताया। डॉ कल्ला ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कहा कि कल विधानसभा में बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानंद व्यास के द्वारा मेरे और मेरे परिवार के बारे में जो टिप्पणी की गई वो बेबुनियाद तथ्यहीन आधारहीन हैऔर विधिसम्मत नही है। छः बार विधानसभा में बीकानेर शहर का प्रतिनिधित्व कर चुका हूं आज तक पक्ष या विपक्ष के किसी भी सदस्य ने मेरे और मेरे परिवार के बारे में ऐसी बाते नही की और ना ही मेरे पर किसी भी सदस्य ने किसी भी प्रकार का आरोप लगायामेरा जीवन सेवा, सादगी,सदाचार और ईमानदारी का रहा। मैं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता हूं तथा व्यसन मुक्त समाज बनाने के लिए सदेव लोगो को प्रेरित करता रहता हूँ।संयम रखकर नशे की प्रवृति पर रोक लगाने का सदा प्रचार किया है तथा कभी भी नशा या नशे का व्यापार करने वालो का लोगो का साथ नही दिया। डॉ कल्ला ने बताया कि उनका या उनके परिवार का कही कोई कब्जा नही है और ना ही ऐसे किसी भी व्यक्ति का सहयोग किया जो की इस तरह का कार्य करता हो।सदन की परंपरा रही है की जो सदन का सदस्य नहीं है उसकी चर्चा नही की जा सकती है किंतु जानकारी के अभाव में विधायक महोदय ने जो तथ्यहीन आधारहीन बाते कही है उसका में पुरजोर खंडन करता हू।मुझे बचपन से एक लोकोक्ति याद है सांच बराबर तप नही झूठ बराबर पाप
जाके ह्रदय सांच है ताके ह्रदय आप। जो असत्य बाते उन्होंने विधानसभा में बोली है उनका इस लोकोक्ति के माध्यम से उनको पाप का भागीदार अवश्य बनना पड़ेगा।कल्ला ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कही भी किसी भी प्रकार का मुकदमा लंबित नही है जबकि विधायक महोदय अपने ह्रदय में झांक कर देखे की उन्होंने कहा कहा गलत कार्य किए और उन पर मुकदमे दर्ज है।

पश्चिम के विधायक पुनर्विचार करे आत्मचिंतन करे और ऐसी उम्मीद करता हु की आइंदा वे इस तरह की आधारहीन तथ्यहीन बाते नही करे।


Share This News