ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240129 WA0208 भाजपा की गांव चलो अभियान की कार्यशाला हुई सम्पन्न Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर व देहात जिले की ‘गांव चलो अभियान’ की कार्यशाला आज भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं पुर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई रहे। भाजपा गांव चलो अभियान के देहात जिला संयोजक भंवरलाल जांगिड़ सह संयोजक देवीलाल मेघवाल शहर जिला संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा सहसंयोजक पूनम पुनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा गांव चलो अभियान के प्रदेश सहयोजक व पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि भाजपा का ‘गांव चलो अभियान’, 85 हजार कार्यकर्ताओं के जरिए 54 हजार गांव तक पहुंचने का लक्ष्य है।
भाजपा का गांव चलो अभियान
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा ‘‘गांव चलो अभियान’’ शुरू करने जा रही है।
लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजना को जनता बीच ले जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे इस अभियान में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री प्रदेश के मंत्री प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सहित मंडल स्तर के भाजपा कार्यकर्ता एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे।

प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, यही वजह है कि प्रदेश स्तरीय बैठकों के बाद में अब जिले मे भाजपा ” गांव चलो अभियान” शुरू करने जा रही है. इस अभियान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रिमंडल सदस्यों सहित 85 हजार कार्यकर्ताओं के जरिए 54 हजार गांव तक पहुंचने रणनीति बनाई गई है. ये सभी कार्यकर्ता एक दिन के लिए गांव में रात्रि विश्राम करेंगे और इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव वालों को जागरूक करेंगे. इसके साथ ही वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।

यह अभियान 4 से 11 फरवरी तक चलेगा। गांव चलो अभियान के जिला संयोजक भंवर जांगिड़ ने सम्बोधित करते हुए बताया कि बीकानेर देहात जिले में “गांव चलो अभियान” आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा. इस अभियान मे जिले के जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी विधायक पुर्व विधायक प्रधान नगरपालिका चेयरमैन पार्षद जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य सरपंच सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, 2408 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता 2 हजार 4 सौ स्थानों पर एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे. प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. प्रवास के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जोड़ने, ब्रांड एबेंसेडर बनाने और नमो ऐप डाउनलोड कराने का कार्य किया जाएगा. सही संयोजक देवीलाल मेघवाल ने अभियान की बूथ स्तर तक की संरचना और अभियान को प्रत्येक गांव तक संचालित करने को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी
शहर जिला संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा ने कार्यशाला में आये हुए कार्यकर्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष मालदास स्वामी, जसवंत दैया, महेंद्र संचेती, रामकुमार नायक, राजेन्द्र सातोड तोलाराम कुकणा महेन्द्र सिंह मागुसिह सत्यनारायण शर्मा, मंडल संयोजक गोपेश्वर मुकेश सेन सुरेश मारू तरुण स्वामी विश्वजीत सिंह पवार विकास पवार विक्रम सिंह राठौड़, विष्णु आचार्य मधुसूदन शर्मा जुगल व्यास जगदीश भगवान सिंह भाटी राजकुमार व्यास कुणाल लिखा इंद्र प्रकाश रावसहित शहर देहात के मण्डल अध्यक्ष अभियान संयोजक, सहयोजक सहित जिला पदाधिकारी शामिल हुए


Share This News