ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240129 WA0181 अवैध खनन रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, जेसीबी व अन्य सामान जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारी भी रहे मौजूद, प्रभावित क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी के निर्देश। अवैध खनन रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सोमवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ अवैध खनन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया । इस दौरान डीएफओ,जिला परिवहन अधिकारी और खनन विभाग के अभियंता भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने गंगापुरा क्षेत्र में निरीक्षण कर खनन संबंधी विभिन्न गतिविधियों और अवैध खनन रोकथाम के लिए किए इंतजामों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान रास्ते में तीन डंपर और एक जेसीबी खड़े पाए गए जिनसे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन्हें जब्त करवाया गया। निरीक्षण में कहीं पर भी अवैध खनन होता नहीं पाया गया, आसपास के क्षेत्र में मिट्टी की ढेरियां पाई गई। जिला कलेक्टर ने इस क्षेत्र में भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध खनन रोकने के लिए आरएसी का स्थाई जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने हाडला क्षेत्र में भी अवैध खनन रोकथाम के लिए बॉर्डर होमगार्ड का स्थाई जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। अवैध खनन रोकथाम की प्रभावी कार्रवाई के लिए ड्रोन से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि अवैध खनन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा । उपखंड स्तर पर इसके लिए टास्क फोर्स गठित की गई है और औचक निरीक्षण कर अवैध खनन रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है।


Share This News