ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220712 222522 19 हनीट्रैप में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, 6 गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। दौसा में साइबर ठगी और हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दौसा डी.एस.टी. व साइबर टीम ने पुलिस थाना मंडावर के साथ मिलकर पांच बाल अपचारियों समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वंदना राणा के अनुसार साइबर ठगी और हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 27 और 28 जनवरी को थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप में सेक्स वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए ग्राम बनावड़, हाड़ोली, कोट, नागल मेव, टहलडी आदि स्थानों पर दबिश दी गई थी। दबिश के दौरान पांच बाल अपचारियों समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से एक लेपटॉप, 14 विभिन्न कंपनियों के कीमती मोबाइल और हिसाब-किताब की डायरियाँ जब्त की गईं।बदमाशों के अलग-अलग मोबाइलों में लोगों से सोशल मीडिया के जरिए की गई सेक्स चैट, ब्लैकमेल करने के लिए बनाए गए वीडियो, फोटो तथा चैट के स्क्रीन शॉट व कई बैंकों के अकाउंट डिटेल्स पाए गए। पुलिस ने सारी सामग्री जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महुवा वृत्ताधिकारी प्रेम बहादुर निर्भय की देखरेख में थानाधिकारी सचिन शर्मा व डी.एस.टी. प्रभारी  कैलाशचंद यादव द्वारा टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में अमित मीना, योगेश मीना, राहुल खान मेव, शौकत मेव, अफसर मेव शामिल हैं।


Share This News