ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240129 WA0189 एमजीएसयू को एनसीसी आर्मी विंग आवंटित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों की बहु-प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए माननीय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के प्रयासों से राष्ट्रीय कैडेट कोर बीकानेर द्वारा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में एनसीसी आर्मी विंग की एसडी/एसडब्लू की 53 वैकेन्सी आवंटित की गई है।
विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि 7 राज. बटालियन एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल जाॅनी थामस ने दिनांक 29 जनवरी, 2024 को विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित से विश्वविद्यालय में मुलाकात कर एनसीसी आर्मी विग आवंटन पत्र प्रेषित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव अरूण प्रकाश शर्मा द्वारा कर्नल जाॅनी थामस को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। डॉ॰ मेघना ने आगे बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर विंग आवंटित होने से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राष्ट्र के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा में जाने का अवसर प्राप्त हो सकेंगा।


Share This News