Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा थाने के दो।पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही थानाधिकारी को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि दोनों ने थाने में हाजिरी लगाने में आए होमगार्ड के साथ मारपीट की, तथा छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने आई एक लड़की के साथ थाने में छेड़छाड़ की। इधर नोखा के पूर्व
विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने दोनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।सीआई आलोक सिंह के अनुसार रविवार शाम एक लड़की ने मामला दर्ज कराया कि शनिवार को मेले में गई थी। यहां उसके साथ कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट लिखवाने वह नोखा थाने गई थी। यहां हेड कॉन्स्टेबल सागर चौधरी और कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह ने उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाय उससे
पहले तो बदतमीजी की और बाद में छेड़छाड़ की। इसके साथ ही उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दूसरे मामले में सीआई ने बताया कि शनिवार रात को होमगार्ड चुन्नीलाल ड्यूटी को लेकर 10 बजे थाने हाजिरी लगाने आया था। इस दौरान वहां मौजूद दो पुलिसकर्मी हेड कॉन्स्टेबल सागर चौधरी और कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह मौजूद थे। जिन्होंने शराब पी
रखी थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद होमगार्ड के जवान अपने अधिकारियों के साथ थाने के बाहर इकठ्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर नोखा सीओ संजय बोथरा मौके पर पहुंचे मामले के बाद दोनों पुलिसकर्मियों क मेडिकल करवाए गए।
इन दोनों मामलों को लेकर पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने एसपी से बात की। जिसमें थाने में शराब पीकर मारपीट करने और लड़की से छेड़छाड़ करने वालों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त
करने की मांग की। बिश्नोई ने कहा कि कल शाम मेले मे नोखा की बेटी के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की। घटना के बाद लड़की ने थाने जाकर पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा लड़की के साथ पुलिस स्टाफ ने शराब के नशे में छेड़छाड़ की। जो अत्यन्त ही शर्मनाक घटना है। साथ ही एक होमगार्ड के साथ भी इन्होंने मारपीट की। इन दोनों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। मामले को लेकर नोखा सीओ संजय बोथरा ने कहा कि परिवादिया ने जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच एसआई राजीव रॉयल कर रहे है। मामले में नोखा थानाधिकारी आलोकसिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं हेड कॉन्स्टेबल सागर चौधरी और कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया है।