Thar पोस्ट, न्यूज। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने शनिवार को लूणकरणसर के विभिन्न गांवों का किया दौरा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर क्षेत्र केको गारबदेसर कागासर, छटासर, कुबिया, खापरसर, नाथूसर, नकदीसर, चांदसर, रावांसर, आडसर, कालू का दौरा किया।
इस दौरान गोदारा ने कहा कि एक जनसेवक के रूप में आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करवाना उनकी पहली जिम्मेदारी रहेगी। क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। दूर दराज के क्षेत्र तक भी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं बेहतरीन गुणवत्ता के साथ उपलब्ध करवाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किया जा रहे शिविरों की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा भी की जा रही है। पात्रता रखने वाला एक भी व्यक्ति केंद्र सरकार की योजना के लाभ से वंचित ना रहे यह सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन वार्षिक समारोह आयोजित
राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर का वार्षिक समारोह शनिवार को आयोजित हुआ।
समारोह में वर्ष 2023 में सेवानिवृत अधीनस्थ लेखा सेवा कार्मिकों का सम्मान, खेल प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को पारितोषिक वितरण एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, विशिष्ट अतिथि कोषाधिकारी बीकानेर धीरज जोशी , ह.च.मा.रा. लोक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक राजेन्द्र खत्री व प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल थे।
मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास ने लेखा सेवा को राजकीय कार्यों में अत्यन्त महत्वपूर्ण बताते हुये राजहित व देशहित में विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया। कोषाधिकारी धीरज जोशी ने अधीनस्थ लेखा सेवा के कार्यों की सराहना की व राजकीय विभागों की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण संवर्ग बताया। राजेन्द्र खत्री ने कर्मचारी हित में संगठन के महत्व व आवश्यकता के बारे में बताया। जिला शाखा की ओर से कार्यकम में द्वारका प्रसाद पच्चिसिया का सामाजिक सेवा हेतु सम्मान व विनोद शर्मा को संगठन की सेवा हेतु सम्मानित किया गया। सेवानिवृत लेखाधिकारी श्रीलाल भाटी को संगठन की सेवा हेतु लाइफ-टाईम अर्वाड से सम्मानित किया गया। कार्यकम में रमेश व्यास, जयप्रकाश चौधरी, महेन्द्र पंवार, किशोरीलाल प्रजापत, मदन मेघवाल, मदन लाल शर्मा, नरेश चाहर, जगदीश शर्मा सहित जिले के समस्त लेखा कार्मिक उपस्थित रहे। लेखाकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यकम के आयोजन में गिरीराज हर्ष, अमित छंगाणी, मदन मेघवाल आदि साथियों का सहयोग रहा। कार्यकम में जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी द्वारा उद्घाटन सम्बोधन किया गया। कार्यक्रम में दयानिधि तिवाडी ने संगठन का परिचय दिया तथा अजय पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन मदन मेघवाल व गणेश कलवानी ने किया। डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया ‘राष्ट्रीय गो उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित
राजस्थान गौ सेवा परिषद द्वारा शनिवार को जिला उद्योग संघ में जीसीसीआई के संस्थापक डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया को प्रथम ‘राष्ट्रीय गौ उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
राजस्थान गौ सेवा परिषद की तरफ से सम्मान स्वरूप उन्हें एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। डॉ. कथीरिया को यह सम्मान ‘गौ उद्यमिता’ के क्षेत्र में अथक प्रयासों के लिए दिया गया। सम्मानित करने वाले अतिथियों में लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी विमर्शानंद गिरि, सहकार भारती के राष्ट्रीय प्रमुख श्री दीनानाथ ठाकुर, विशिष्ट अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानंद व्यास, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री देवीसिंह भाटी, राजुवास के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग, पूर्व कुलपति डॉ. ए. के. गहलोत, भंवर लाल कोठारी के सुपुत्र हर्षवर्धन कोठारी, राजस्थान गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष हेम शर्मा और उपाध्यक्ष अरविंद मिढ़ा, डी पी पचीसिया, अविनाश मोदी और देशभर से गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में देशभर से जीसीसीआई के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
राजस्थान गौ सेवा परिषद साल 2016 से ‘देशभर में गोपालकों को गोबर और गोमूत्र का पैसा मिले, गोबर से खाद और गोमूत्र से कीट नियंत्रक बने’ के उद्देश्य को लेकर कार्यरत है और 13 राज्यों की 168 संस्थाओं के संपर्क में है। परिषद द्वारा इस विषय पर देश-प्रदेश में कई राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन भी करवाते हुए राज्य सरकारों, केंद्र सरकार, भारत सरकार के नीति आयोग और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का ध्यान आकृष्ट किया। सरकार से ऐसी नीतियां बनाने के लिये जोर दिया जिससे गोपालकों को गोबर-गोमूत्र के भी दाम मिले, देश में गो उत्पाद आधारित उद्यमिता का नया सेक्टर विकसित हो। इस क्षेत्र में जीसीसीआई ने गौ-टेक सम्मिट करवाकर एक अच्छा उदाहरण स्थापित किया था। ये गो उद्यमिता के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व काम था, जो डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया की अगुवाई में किया जा रहा था। डॉ. कथीरिया के इन्हीं प्रयासों को देखते हुए गौ-टेक सम्मिट में ही राजस्थान गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष हेम शर्मा ने उन्हें ‘राष्ट्रीय गो उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित करने की घोषणा की थी। जिला उद्योग संघ के कॉन्फ्रेंस रूम में जीसीसीआई राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की पहली ऑफलाइन बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य : जेठानंद
वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है यह शब्द श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सहायता समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहे | ट्रस्ट की सराहना करते हुए व्यास ने कहा कि वास्तव में बीकानेर छोटी काशी ही है यहां हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है । ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है और आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है | इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान है | भामाशाह अशोक चांडक द्वारा माताओं को शॉल तथा ट्रस्ट द्वारा धूमावती माताओं को मिठाई भेंट की गई | श्री जी धूमावती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि धूमावती ट्रस्ट परिवार द्वारा पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में 100 माताओं को त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की गई | इस अवसर पर भंवरलाल चांडक, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, वीरेंद्र किराड़ू, विनोद जोशी, शिवरतन पुरोहित, कन्हैयालाल आचार्य, दाऊलाल खुड़िया, सेवाराम सोनी, राधेश्याम पंचारिया, अभिमन्यू जाजड़ा, योगेश पंचारिया आदि उपस्थित हुए | डूंगर महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता: राजकीय डूंगर महाविद्यालय में दिनांक 8 जनवरी से 13 जनवरी तक खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत आज छात्र और छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुई।
छात्र वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 64 छात्रों ने भाग लिया जिनमें से लोकेश तंवर और चिराग सोलंकी विजेता रहें,केशव पारीक और जितेश उप विजेता रहें। खेल प्रभारी डॉ रोहिताश्व चौधरी, पीटीआई श्री मुख्तियार अली, बैडमिंटन छात्र वर्ग प्रभारी डॉ सुनील दत्त व्यास, संदीप यादव इत्यादि की प्रमुख सहभागिता रही।
बालिका खेल समिति की संयोजिका प्रो. श्यामा अग्रवाल ने बताया कि छात्रा वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 67 बालिकाओं ने भाग लिया जिनमें से हर्षिता स्वामी और कुमकुम पंडित विजेता रही तथा खुशी परमार व तान्या उपविजेता रही।बालिका बैडमिंटन की संयोजिका डॉ मीनाक्षी चौधरी, डॉ बिंदु भसीन, डॉ सुषमा सोनी, डॉ अनीता गोयल, पूजा कस्वां उपस्थित रहे।



