ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240113 WA0261 एमजीएसयू : केंद्रीय विद्यालय नंबर 3, नाल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।महाराजा गंगा सिंह विश्विद्यालय बीकानेर में आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3, नाल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को सबसे पहले पर्यावरण विज्ञान विभाग में प्रयोगशालाओं के बारे में डा प्रभु दान चारण ने व्याख्यान दिया। फिर लैब्स में विभिन्न उपकरणों के कार्य समझाए। इसके उपरांत विद्यार्थियों को सूक्ष्मजीव विज्ञान में प्रयोगशालाओं का भ्रमण करवाया। वहां डा गौतम मेघवंशी, डा धर्मेश हरवानी और डा अभिषेक वशिष्ठ ने सूक्ष्मजीवों का पर्यावरण में महत्व बताया और जीवाणुओं का माइक्रोस्कोपिक अध्ययन करवाया। नाल स्थित केवी 3 से प्राचार्य नरसी लाल, कन्हैयालाल शर्मा, स्नेहा मीना, गुरमीत चानी, महिधर सारस्वत, महिपाल सैनी, पुरषोत्तम लाल, पन्नालाल और नम्रता आदि शिक्षकों के साथ लगभग 100 विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रो. राजाराम चोयल और विश्वविद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News