ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 16 औचक निरीक्षण में 59 ई-मित्र संचालकों पर लगाई गई पेनेल्टी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर 185 ई-मित्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 59 ई-मित्र संचालकों पर पेनेल्टी लगाई गई। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की वसूली, नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने की शिकायतों की जांच के लिए किए गए निरीक्षण के दौरान 42 ई-मित्र केन्द्रों पर रेट लिस्ट नहीं पाए जाने व 17 ई-मित्र अन्यत्र स्थान पर कार्य करते हुए पाए जाने पर यह पेनेल्टी लगाई गई।
इस दौरान स्थानीय सेवा प्रदाता से भी वार्ता कर उनके सभी ई-मित्रों को अविलम्ब रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिये गये है। ई-मित्र धारकों को सरकारी योजना में आवेदक की सही सूचना पोर्टल पर फीड करने एवं संबंधित के ही मोबाइल नम्बर व ई-मेल आई.डी. ही फीड करने के निर्देश दिए, जिससे आवेदक को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।


Share This News