ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 1 फ़ूड टेस्टिंग लैब को तरसता फ़ूड इंडस्ट्री हब बीकानेर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र भिजवाकर बीकानेर में फ़ूड टेस्टिंग लैब हेतु खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार से अनुशंसा करने हेतु निवेदन किया है। पत्र में कहा गया कि बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब है बीकानेर में 1000 से अधिक फ़ूड इंडस्ट्री कार्यरत है और वर्तमान में बीकानेर को मेगा फ़ूड पार्क की सैद्धांतिक मजूरी मिल।चुकी है निश्चय ही इससे बीकानेर में रोजगार के नए आयाम स्थापित होने के साथ ही बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को बल मिलेगा साथ ही फ़ूड टेस्टिंग लैब आ जाने से निर्यात गतिविधियों को बढाने में भी काफी मदद मिलेगी। ज्ञात जानकारी अनुसार राजूवास द्वारा बीकानेर में फ़ूड टेस्टिंग लैब हेतु प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना में स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भिजवाया हुआ है। फ़ूड टेस्टिंग लैब आ जाने से बीकानेर के फ़ूड आइटमों को ग्लोबल स्टैण्डर्ड मिल पायेगा और यहाँ के फ़ूड आइटम देश विदेशों में निर्यात किये जा सकेंगे।


Share This News