ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 36 ऊँट गाड़े से टक्कर, हादसे में 1 की मौत अन्य घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर में कालू कस्बे से तीन किलोमीटर दूर लूणकरणसर की तरफ स्टेट हाइवे पर रविवार रात को करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार वैन कार ने कालू गांव से पानी भरकर खेत जा रहे ऊंटगाड़े को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंटगाड़े के परखच्चे उड़ गए और गाड़े पर सवार युवक गंभीर घायल हो गया। ऊंटगाड़ा कई टुकड़ों में बिखर गया। वहीं वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वैन में सवार लोग घायल हो गए। घायलों को कालू टोल के रामकिशोर आदि ने टोल एम्बुलेंस से लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया। कालू पुलिस के अनुसार रविवार रात 8 बजे कालू निवासी अजय (25) अपने ऊंटगाड़े से खेत में पशुओं के लिए पानी लेकर आ रहा था। पीछे से आ रही वैन चालक ने तेज रफ्तार व गफलत में चलाकर आगे चल रहे ऊंटगाड़े को पीछे से टक्कर मार दी ऊंटगाड़ा चालक अजय गंभीर घायल हो गया। वही वैन में सवार वैन चालक सोमनाथ निवासी लूणकरणसर, इंदिरा (35), पूजा (16), मनोज (13) व राकेश (11) घायल हो गए। घायलों को लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वैन चालक सोमनाथ को बीकानेर रेफर कर दिया। अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।


Share This News