ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 34 मुख्यमंत्री की घोषणा इस दिन संभव, तेज़ी से बदला घटनाक्रम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट जयपुर। बीजेपी में घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है। अंदरखाने में चल रहे मंथन के चलते बीजेपी अभी तक राजस्थान में सीएम घोषित नहीं कर पाई है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को पर्यवेक्षक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जयपुर पहुंच सकते हैं। ऐसे में विधायक दल की बैठक भी इसी दिन होगी और दोपहर बाद तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी जयपुर में डटे हुए हैं। वे विधायकों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही सोमवार से विधायकों के आने का सिलसिला शुरू होगा। ऐसे में उन्हें टोंक रोड पर किसी होटल में ठहराया जा सकता है। इस काम पर भी उनकी नजर है। रविवार को विधायक दल की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ में सीएम की घोषणा हो चुकी है। यहां विष्णु देव साय को सीएम बनाया गया है। अब सोमवार यानि 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में विधायक दल की बैठक होगी और नए सीएम की घोषणा की जाएगी। ऐसे में मंगलवार 12 दिसंबर को जयपुर में विधायक दल की बैठक के बाद सीएम की घोषणा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कुछ विधायक जयपुर में ही ठहरे हुए हैं। जयपुर से ज्यादा लंबी दूरी पर रहने वाले कुछ विधायक सोमवार और कुछ के मंगलवार को सुबह तक जयपुर पहुंचने की संभावना है। उधर, सोमवार शाम को दो पर्यवेक्षक जयपुर पहुंच सकते हैं। वहीं भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय के विष्णु देव साय को सीएम बनाया है। ऐसे में मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग से सीएम बनाया जा सकता है। देश की आधी से ज्यादा आबादी ओबीसी वर्ग से है। लोकसभा चुनाव में इस वर्ग को खुश करने के लिए ओबीसी का ही सीएम बनाया जाएगा। ऐसे में राजस्थान में सामान्य वर्ग के नेता को सीएम बनाया जा सकता है


Share This News