ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 38 बिजली का बिल देगा झटका, बढ़ेंगे दाम, अधिक आएगा बिल? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बिजली का बिल अब और अधिक आएगा? राजस्थान में नई सरकार के गठन के साथ ही आने वाली सरकार को तुरंत एक नई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। राज्य में बिजली वितरण कंपनियों ने बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी कर दी है, जिससे नई सरकार के लिए आते ही नई परेशानी खड़ी हो सकती है। यह माना जा रहा है कि बिजली के दामों में लगभग 20 प्रति. तक बढ़ोतरी की जा सकती है।राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही बिजली कंपनियां दामों में वृद्धि कर सकती हैं। इसके लिए सरकारी बिजली वितरण कंपनियों ने रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम द्वारा विद्युत विनियामक आयोग में टैरिफ याचिका लगाई जा रही है। जिसमें बिजली के दामों में 20 फीसदी तक वृद्धि की मांग की जा सकती है। हालांकि याचिका के बाद आयोग द्वारा अंतिम फैसला लेने तक दो से छह माह का समय लग सकता है।


Share This News