ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 10 बीकानेर में रहेगी <em>विशेष यातायात व्यवस्था</em> Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतगणना के दिन मतगणना स्थल राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के चारों तरफ 100 मीटर दूरी तक के समस्त मार्ग बन्द किये गये है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने यह जानकारी देते हुए आमजन से अपील की कि राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज से सटे हुए रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करें ताकि उन्हे असुविधा न हो।
यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
मतगणना के दौरान राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग के लिए निर्धारित व्यवस्था के तहत वीआईपी (अनुमत) वाहनों को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के प्रथम द्वार से प्रवेश देकर मतगणना भवन के पीछे की तरफ पार्क करवाया जायेगा।
मतगणना में शामिल सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों के वाहनों को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के गेट न. 2 से प्रवेशित कर दाहिनी तरफ बने ग्राउण्ड में पार्क करवाया जायेगा।
मतगणना में शामिल होने वाले सभी ऐजेन्ट्स के वाहनों की पार्किंग आईटीआई कॉलेज ग्राउण्ड में करवाई जायेगी। अतः विधानसभा प्रत्याशियों के सभी मतगणना ऐजेन्ट्स जेएनवीसी की तरफ से महर्षि गौत्तम व महर्षि राजवंश सर्किल की तरफ से अपने वाहन लाकर आईटीआई कॉलेज ग्राउण्ड में वाहन पार्क करें।

IMG 20231202 WA0182 बीकानेर में रहेगी <em>विशेष यातायात व्यवस्था</em> Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News