ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 8 महिला रचनाकारों पर केन्द्रीत होगा समारोह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर हिन्दी राजस्थानी के ख्यातनाम साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की स्मृति में प्रति माह 9 तारीख को होने वाले मासिक साहित्यिक-सृजनात्मक कार्यक्रमों के क्रम में इस माह दिसम्बर में आगामी 9 तारीख वार शनिवार को विशेष रूप से महिला रचनाकारों पर केन्द्रीत आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह आयोजन प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट पूर्व की भांति ही आयेाजित किया जाएगा। इसके तहत नगर की हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी महिला रचनाकारों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम के संयोजक एवं सहसंयोजक युवा शायर क़ासिम बीकानेरी एवं कवि संजय सांखला ने बताया कि महिला रचनाकारों पर केन्द्रीत इस आयोजन से पूर्व लक्ष्मीनारायण रंगा की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत गौशाला में गौ सेवा, सार्वजनिक सफाई हेतु श्रमदान, पौधारोपण, छः युवा हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी के रचनाकारों को सम्मान अर्पित करना। युवा रचनाकार की पुस्तक का लोकार्पण आयोजन करना, बाल काव्य गोष्ठी, सैकडों बालिकाओं को बाल साहित्य की पुस्तक का अर्पण करना एवं गत माह बालकों द्वारा चित्रांकन एवं रंग अंकन का आयोजन किया गया। आगामी माह में अन्य साहित्य एवं सृजनात्मक आयोजनों के अलावा अंतिम कड़ी के रूप में कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की प्रथम पुण्यतिथि पर एक बड़ा एवं भव्य आयोजन आयोजित किया जाएगा।


Share This News