ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 6 बोलेरो व ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ोस में रोड एक्सीडेंट में 5 जनों की मौत हो गई है। बीती रात को बोलेरो व ट्रक की भिड़ंत में पांच जनों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाद में दो और लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यह सडक़ हादसा बीती रात को चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार तीन जनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा दो जनों ने बाद में दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में छह जने घायल हो गए। घायलों को लोग सरदारशहर अस्पताल लेकर आए। जिन्हें बाद में बीकानेर रैफर कर दिया गया। इनमें से दो की और मौत हो गई। जबकि शेष घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सरदारशहर के दुलरासर से बारात श्रीडूंगरगढ़ आई थी। ये लोग शादी के बाद जा रहे थे। इसी दौरान बीकानेर के भादासर व बेजासर गांवों के बीच सडक़ हादसा हो गया।
हादसे में मरने वालों में से चार जने दूल्हे के गांव दुलरासर के रहने वाले है। जबकि एक जने की हाल फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यह मृतक यूपी का रहने वाला है। मृतकों में मुरलीधर पारीक (55) पुत्र परसाराम पारीक, नोपाराम पारीक (60) पुत्र मालाराम पारीक, मदन लाल पारीक (60) पुत्र हरुराम पारीक व भोम सिंह (26) पुत्र मेजर सिंह है। जबकि घायलों में दुलरासर गांव निवासी मालाराम पुत्र मोहनराम, श्रवण पुत्र दुलाराम व दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। इन सभी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है।


Share This News