ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 5 सड़क हादसे में 5 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ौसी चूरू जिले के सरदार शहर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। गांव भादासर के नजदीक दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।राजस्थान के चूरू जिले के सरदार शहर के गांव भादासर के नजदीक दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर डिवाइडर और रोड लाइट न होने की वजह से ये हादसा हुआ। हादसे के समय दोनों कार में दस लोग सवार थे। हादसे के दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल जाते समय रास्त में दम तोड़ दिया। इसके अलावा बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक कार में सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।


Share This News