ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 37 चुनाव : बीकानेर पश्चिम में हुआ उलटफेर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आज नाम वापस लेने के अंतिम दिन रालोपा के प्रत्याशी अब्दुल मजीद खोखर ने डॉ कल्ला के समर्थन में नाम वापस ले लिया। गुरुवार को बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आधा दर्जन प्रत्यााशियों ने पर्चे वापस ले लिये। एक पर्चा पहले ही खारिज हो चुका है। ऐसे में अब मैदान में 11 प्रत्याशी रह गए हैं। बगावत पर आए खोखर द्वारा डॉ कल्ला को समर्थन दिए जाने के बाद मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बी.डी.कल्ला एवं भाजपा के जेठानंद व्यास के बीच ही है। राष्ट्रवादी भारत पार्टी के मुकेश खान, रालोपा के अब्दुल मजीद खोखर, निर्दलीय मुश्ताक भाटी, मोहम्मद शकील, राकेश, सत्येन्द्रकुमार शर्मा नाम वापस ले चुके हैं। राकेश कुमार का पर्चा खारिज हो गया।
इनमे रहेगा मुकाबला : कांगेस से डा.बी.डी.कल्ला, भाजपा से जेठानंद व्यास, आम आदमी पार्टी से मनीष शर्मा, बसपा से रवीन्द्र कुमार, जनसंघर्ष विराट पार्टी के सुरेश चंद्र, निर्दलीय बजरंगलाल, किशनसिंह, मोहम्मद हुसैन, जयसिंह, शबनम बानो, दिलीपकुमार जोशी।


Share This News