ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231109 WA0202 2 देशनोक में सीएचसी व आंगनवाड़ी का संभागीय आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने गुरुवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 7, देशनोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आंगनवाड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जमीनी हाल जाना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार की मौजूदगी में उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दौरान चल रहे प्रसव पूर्व जांच शिविरों का अवलोकन किया और गर्भवती महिलाओं से मिल रही सेवाओं की पड़ताल की। संभागीय आयुक्त ने अस्पतालों में उपलब्ध बेड, स्टाफ, साफ सफाई, दी जा रही सेवाओं तथा मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने देशनोक अस्पताल में प्रभारी से अस्पताल के संचालन में आ रही कठिनाइयों व समस्याओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम ली। देशनोक में आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर वहां बच्चों के पंजीकरण तथा पोषण हेतु उपलब्ध सामग्री की पड़ताल की। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूपीएचसी नंबर 7 में उन्होंने डॉ एम ए दाऊदी से ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता, जांचों की उपलब्धता सहित टीकाकरण एनएनसी आदि के बारे में बात की। संभागीय आयुक्त ने कतिपय स्टाफ की कमी के अलावा अस्पतालों में मिल रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने डॉ अबरार को आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी दिए।


Share This News