ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231105 194530 बीकानेर के इस इंस्टीटयूट में ब्लास्ट के आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में भी देर रात करीब ढ़ाई बजे हुई बारदात के आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में है। मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी सुरेश कुमार पोटलिया के मुताबिक जाट धर्मशाला के पास रंगा फिजिकल इंस्टीट्यूट में देर रात कुछ व्यक्तियों ने ब्लास्ट कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को धर दबोचा है। 

आरोपियों की पहचान पुरानी चुंगी निवासी 32 वर्षीय सरणजीत उर्फ शाबी जटसिख पुत्र रघुवीर सिंह, विश्वकर्मा गेट निवासी 36 वर्षीय किशन गोपाल स्वामी पुत्र बाबूलाल व नत्थूसर बास निवासी 27 वर्षीय देवकिशन स्वामी पुत्र जेठमल स्वामी के रूप में हुई है। इसके बारे में

थानाधिकारी ने बताया कि परिवादी मंगल चंद रंगा व आरोपी सरणजीत के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिम वाली जमीन का एक हिस्सा परिवादी व एक हिस्सा आरोपी का है। रात को सरणजीत व उसके साथी शराब के नशे में धुत्त थे। आरोपी गैस सिलेंडर व हिटर लेकर जिम के आगे गए। वहां हिटर लगाकर उस पर सिलेंडर रख दिया, सिलेंडर के ऊपर प्लास्टिक का ड्रम रख दिया। हिटर से गर्म हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना से मौहल्ले दहशत फ़ैल गई। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर एएसपी दीपक शर्मा व सीओ सिटी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व वाली एएसआई फूसाराम मय टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों को धर दबोचा। थानाधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपियों द्वारा वारदात करने की पुष्टि हुई है।

आरोपियों ने हिटर जिम के पास ही किसी दुकान से खरीदा था। वारदात के बाद आरोपी भाग छूटे। पुलिस ने साईबर सैल की मदद से आरोपी सरणजीत की लोकेशन ली। लोकेशन राजियासर की आई। रोहिताश व छगनलाल श्रीगंगानगर की तरफ रवाना हुए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजियासर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह सूरतगढ़ सिटी की तरफ निकल गया। जब आरोपी सूरतगढ़ सिटी से गंगानगर जाने वाले हाइवे पर पहुंचा तो बीकानेर पुलिस ने उसे धर दबोचा। सरणजीत की निशानदेही पर अन्य दोनों आरोपियों को बीकानेर से ही पकड़ा गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी, कांस्टेबल छगनलाल, हैड कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल रवीन्द्र, कांस्टेबल हेमसिंह, कांस्टेबल रवीन्द्र 784 तथा राजियासर थाने के एएसआई सत्यप्रकाश, कांस्टेबल सुनील 705, कांस्टेबल गजराज व सूरतगढ़ सिटी थाने के हैड कांस्टेबल दुर्गादत्त, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार नैण व कांस्टेबल रामकुमार शामिल थे। कार्रवाई में रोहिताश व छगनलाल की विशेष भूमिका रही।


Share This News