Thar पोस्ट। इस देश मे कोई व्यक्ति पूरे जीवन में नोकरी कर 5 करोड़ नहीं कमा पाता लेकिन दिल्ली का एक शख्स प्रतिदिन 5 करोड़ का दान का रहा है। हुरून इंडिया और एडेलगिव ने ‘एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2023’ जारी कर दी है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर एचसीएल के फाउंडर शिव नादर (Shiv Nadar) हैं. हुरुन लिस्‍ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में शिव नादर और उनके परिवार ने हर दिन 5.6 करोड़ रुपये दान किए. इस तरह एक साल में उन्‍होंने कुल 2043 करोड़ रुपये परोपकारी कार्यों में लगाए. वित्त वर्ष 2022 में भी वे भारत के सबसे ज्‍यादा दान देने वाले शख्‍स थे. कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हर दिन करोड़ों रुपये दान करने वाले शिव आखिर करते क्‍या हैं? वो इतना पैसा लाते कहां से हैं? नई दिल्‍ली में रहने वाले शिव नदार देश की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी के फाउंडर हैं. फोर्ब्स एशिया द्वारा जारी की गई भारत के 100 सबसे रईस लोगों को लिस्ट में शिव नदार तीसरे पायदान पर हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 29.3 अरब डॉलर आंकी गई है. शिव नादर ने साल 1976 में एचसीएल ग्रुप की स्थापना की थी. यह भारत की पहली कंपनी है जिसने सबसे पहले स्वदेशी कंप्यूटर का निर्माण किया था. शिव नादर ने 4 दशक से ज्यादा समय तक एचसीएल का नेतृत्व किया. अब उनकी बेटी रोशनी नादार मल्होत्रा के हाथों में कंपनी की बागडोर है।