ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231105 140245 scaled भाजपा के इशारों पर काम कर रही है ईडी - ऋतु चौधरी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि ईडी जैसी स्वतंत्र एजेंसियां, भाजपा के इशारों पर काम करने वाली कठपुतलियां बन गई हैं । ये चुनावी प्रदेशों मंे जाकर विपक्ष को बदनाम करने का काम कर रही है। ईडी की जांच थाने के दरोगा से भी कमजोर हैं। इनकी जांच मंे कुछ भी नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इन्हें फटकार लगाई है। डोटासरा और बघेल पर आरोप लगाना, छापे मारना साबित करता है कि चुनावी समय में भाजपा के अस्त्र के रूप में काम कर रही हैं ये संस्थाएं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला ने कहा, यह संवैधानिक संकट की स्थिति है। चुनाव के वक्त इन संवैधानिक संस्थाओं को चुनाव आयोग के निर्देश पर काम करना चाहिए। आयोग को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए ताकि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को प्रभावित नहीं किया जा सके। कल्ला ने दावा किया कि ईडी जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के घर छापामारी करने गई तो उन्हें वहां महज 10 हजार रूपए की रेजगारी मिली।


Share This News