ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231105 093733 हर दिन 5 करोड़ दान करता है यह शख्स ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। इस देश मे कोई व्यक्ति पूरे जीवन में नोकरी कर 5 करोड़ नहीं कमा पाता लेकिन दिल्ली का एक शख्स प्रतिदिन 5 करोड़ का दान का रहा है। हुरून इंडिया और एडेलगिव ने ‘एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2023’ जारी कर दी है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर एचसीएल के फाउंडर शिव नादर (Shiv Nadar) हैं. हुरुन लिस्‍ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में शिव नादर और उनके परिवार ने हर दिन 5.6 करोड़ रुपये दान किए. इस तरह एक साल में उन्‍होंने कुल 2043 करोड़ रुपये परोपकारी कार्यों में लगाए. वित्त वर्ष 2022 में भी वे भारत के सबसे ज्‍यादा दान देने वाले शख्‍स थे. कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हर दिन करोड़ों रुपये दान करने वाले शिव आखिर करते क्‍या हैं? वो इतना पैसा लाते कहां से हैं? नई दिल्‍ली में रहने वाले शिव नदार देश की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी के फाउंडर हैं. फोर्ब्स एशिया द्वारा जारी की गई भारत के 100 सबसे रईस लोगों को लिस्ट में शिव नदार तीसरे पायदान पर हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 29.3 अरब डॉलर आंकी गई है. शिव नादर ने साल 1976 में एचसीएल ग्रुप की स्थापना की थी. यह भारत की पहली कंपनी है जिसने सबसे पहले स्वदेशी कंप्यूटर का निर्माण किया था. शिव नादर ने 4 दशक से ज्यादा समय तक एचसीएल का नेतृत्व किया. अब उनकी बेटी रोशनी नादार मल्होत्रा के हाथों में कंपनी की बागडोर है।

shiv nadar net worth 2023 11 04e8cb0e4e3d3952b98114d8b79383f9 हर दिन 5 करोड़ दान करता है यह शख्स ? Rajasthan News Portal देश

Share This News