ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220806 225049 50 छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाये यौन उत्पीड़न के आरोप Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश में कहीं महिलाएं अपराध की दुनिया मे शामिल है तो कहीं वे स्वयं उत्पीड़न की शिकार है। हरियाणा के जींद में एक स्कूल प्रिंसिपल पर करीब 50 से ज्यादा छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को कहा कि जींद जिले के एक सरकारी स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं ने प्रिंसिपल पर उनके साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। आयोग ने शिकायतों पर पुलिस के ढीले रवैये को लेकर भी नाराजगी जताई। आयोग ने कहा कि उसने स्कूल की कुछ छात्राओं की शिकायतें 14 सितंबर को पुलिस को भेज दी थीं, लेकिन कार्रवाई 30 अक्टूबर को की गई। 

मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में जींद प्रशासन ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद हरियाणा पुलिस ने सोमवार को स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जींद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य की उम्र लगभग 55 साल है और वह फरार है। 


Share This News