Thar पोस्ट। सत्ता शक्ति प्राप्ति के लिए कुछ भी सम्भव है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट अब शादीशुदा नहीं बल्कि तलाकशुदा है, ये जानकारी उनके द्वारा दाखिल नामांकन पत्र से सामने आई है। आज उन्होंने टोंक विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था। हाईटेक मीडिया पर वायरल हो गई कि सचिन का अपनी पत्नी सारा से तलाक हो गया है। इस तलाक की जानकारी अब तक किसी को नहीं थी। इस सूचना का पता चलते ही सारे निजी चैनल की ये बड़ी खबर बनी हुई है। भाजपा नेता अब इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में लग गये हैं।