ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 107 सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जने घायल हो गए। इस संबंध में खारा निवासी महेन्द्र भाट की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। बीछवाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी ने बताया कि वह बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में काम करता है। शुक्रवार सुबह वह साढ़े आठ बजे काम पर आने के लिए बाइक से रवाना हुआ। नगासर निवासी पृथ्वी नायक एवं नानूराम भाट हुसंगसर से बाइक पर बैठ कट बीकानेर के लिए रवाना हुए। सवा नौ बजे आर्मी गेट थोड़ा आगे निकले ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर भाग गया। राहगीरों ने तीनों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां नानूराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।


Share This News