ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231028 173358 scaled बीकानेर पूर्व सीट को लेकर आई खबर, प्रेस वार्ता में कही ये बात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नोखा से बीजेपी उम्मीदवार बिहारीलाल बिश्नोई ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि नोखा में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा, पार्टी का कार्यकर्ता और आम आदमी छद्म प्रत्याशियों और उनके मकसद को भी जानता है। उन्होंने विधायक के तौर पर करवाए गए काम गिनाये। शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा, प्रत्याशियों के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन अभी से दिखने लगा है। कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता से जनता ऊब चुकी है। मोदीजी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनाने के लिये लोग लालायित है। देहात भाजपा अध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने पूर्व सीट पर महावीर रांका द्वारा अपनाए जा रहे स्टैंड व नाखुशी के मसले पर कहा, घर में बैठकर सब बातें हो जाएगी। यह परिवार का अंदरूनी मसला है। लोकतंत्र में शक्ति प्रदर्शन का सभी को अधिकार है। पत्रकारों से बातचीत में महापौर सुशीला कंवर, पंजाब से आए भाजपा के बीकानेर पूर्व विधानसभा प्रवासी शिवराज चौधरी, शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा आदि मौजूद रहे। बिहारी लाल बिश्नोई ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर हमला बोला और मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा, ये कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से भाजपा नोखा से लेकर राजस्थान की हर सीट पर जीत दर्ज करने जा रही है।


Share This News