Thar पोस्ट। आचार सहिंता में सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलानों के खिलाफ पुलिस ने तड़ित कार्रवाई की है। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगो द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक उन्माद किया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीमों ने सोशल मीडिया पर संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने शिवकुमार सुथार नाम के युवक की सोशल मीडिया खंगाली तो आपत्तिजनक पोस्ट मिली। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आदर्श आचार संहिता की पालना में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि साइबर टीम द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म निगरानी की जा रही है। जहां पर असमाजिक तत्व द्वारा किसी भी धर्म के खिलाफ छीटाकाशी की जाती है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जानकारी में रहे कि जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाल ही में बैठक कर इस बारे में सख्त निर्देश दे चुके है।