ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231024 WA0179 सब्जी की 160 दुकानों पर लगाए मतदाता जागरूकता बैनर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। खाजूवाला पंचायत समिति की एक और पहल। खाजूवाला क्षेत्र में सब्जी की 160 से अधिक दुकानों पर मतदान के पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। उपखंड अधिकारी श्योराम ने मंगलवार को इनका विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार खाजूवाला विधानसभा में मतदाता जागरूकता को लेकर अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। गत दिनों क्षेत्र के ग्यारह सौ से अधिक विद्युत खंभों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े स्लोगन लिखवाए गए। अब पोस्टर, स्टीकर और बैनर तैयार करवाए गए हैं। इन्हें विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन पहुंचते हैं। इन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने में इस पहल के अच्छे परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों और थडियों पर एक जैसे बैनर लगाए गए हैं, जो संदेश देने के साथ आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। विकास अधिकारी संतकुमार मीणा ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों को वोटर हेल्प लाइन, सी विजिल और सक्षमा जैसे मोबाइल ऐप्स के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में स्वीप से जुड़ी इक्कीस विभागों और स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है।


Share This News