Thar पोस्ट। प्रदेश के इस बैंक में बम्पर भर्ती की जा रही है। राजस्थान सहकारी बैंक ने वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, कंप्यूटर प्रोग्रामर और बैंकिंग सहायक के 635 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। राजस्थान सहकारी बैंक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 18 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट प्रदान की जाएगी।राजस्थान सहकारी बैंक लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।

विभिन्न पदों के लिए 635 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। रिक्तियों का पदानुसार विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • सीनियर मैनेजर 01 पद
  • बैंकिंग असिस्टेंट 540 पद
  • मैनेजर 89 पद
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर 05