ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231012 WA0176 मुकाम और देशनोक में मेले की तैयारियों का लिया जायजा, प्रशासनिक अमला पहुंचा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने आगामी मुकाम तथा करणी माता मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरूवार को मेला स्थलों का दौरा किया । जिला कलेक्टर ने मुकाम पहुंचकर मेले के सम्बंध में की जा रही तैयारियां देखी तथा सभी इंतजाम चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मुकाम मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं ,इसके मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही कानून व्यवस्था बनी रही इसके लिए भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया जाए। जिला कलेक्टर ने पेयजल, छाया आदि के सम्बंध में की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन के लिए आने जाने वाले मार्ग में कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय करें और आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं देखें। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पहले ही कर ली जाएं। मेले के दौरान कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थानीय मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों से चर्चा कर माकूल समन्वय करने के निर्देश दिए।

इससे पहले जिला कलेक्टर ने आगामी नवरात्रा के दौरान देशनोक में आयोजित होने वाले करणी माता मेले के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के साथ करणी माता मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि मेले के दौरान जाम की स्थिति ना बने इसके लिए पहले से बेरीकेड्स इत्यादि लगवाकर समुचित इंतजाम किए जाएं। स्थानीय प्रशासन इसके लिए मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों से समन्वय को और बेहतर बनाने के लिए काम करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सुरक्षा इंतजाम के सम्बंध में जानकारी दी और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। इस दौरान सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News